WHO Declares Ebola a Global Health Emergency
WHO Ebola Health Emergency: दुनियाभर में हंतावायरस के बढ़ते खतरे के बीच अब इबोला वायरस ने भी चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इबोला वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। अफ्रीकी देशों में इस वायरस से अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 300 मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में यह वायरस दुनिया के दूसरे देशों में भी तेजी से फैल सकता है।
क्या है इबोला वायरस? | What is Ebola Virus?
इबोला एक बेहद खतरनाक वायरल बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर काफी ज्यादा मानी जाती है। यह संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के खून, शरीर के तरल पदार्थ या संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से फैलता है। अफ्रीकी देशों में पहले भी इसके मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन हाल के महीनों में तेजी से बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी क्यों घोषित हुई? | Why Was It Declared a Global Health Emergency?
महामारी विशेषज्ञ डॉ. जुगल किशोर के अनुसार, अफ्रीका के युगांडा में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अन्य देशों तक संक्रमण पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। यही वजह है कि WHO ने सभी देशों को अलर्ट रहने की सलाह देते हुए इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।
WHO का कहना है कि यदि संक्रमित मरीजों को समय रहते आइसोलेट नहीं किया गया, तो यह संक्रमण दूसरे देशों तक भी फैल सकता है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा और सीमाओं के बीच बढ़ती आवाजाही को भी बड़ा खतरा माना जा रहा है।
क्या कोरोना जितना खतरनाक है? | Is Ebola as Dangerous as Coronavirus?
डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि इबोला वायरस कोरोना की तरह हवा या सांस के जरिए नहीं फैलता। इसके संक्रमण के लिए संक्रमित व्यक्ति के बेहद नजदीकी संपर्क में आना जरूरी होता है। ऐसे में इसके मामले कोविड-19 की तरह तेजी से बढ़ने की संभावना कम मानी जा रही है।
हालांकि इबोला की मृत्यु दर कोविड से कहीं ज्यादा है। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। एयरपोर्ट स्क्रीनिंग, संक्रमित देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी और समय पर आइसोलेशन जैसे कदम बेहद जरूरी बताए जा रहे हैं।
क्या आने वाले दिनों में बढ़ेंगे केस? | Will Ebola Cases Rise Further?
विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल अफ्रीका में इबोला के मामले बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में कुछ नए मामले सामने आ सकते हैं। हालांकि यह संभावना कम है कि संक्रमण कोरोना महामारी जैसी स्थिति पैदा करे। इसके बावजूद सभी देशों को WHO की गाइडलाइंस का पालन करने और निगरानी बढ़ाने की सलाह दी गई है।
इबोला के प्रमुख लक्षण | Symptoms of Ebola
- गले में खराश
- तेज बुखार
- सिर दर्द
- कमजोरी
- मांसपेशियों में दर्द
