Ropeway Accident at Khallari Mata Temple: Cable Snaps, 1 Dead, 8 Injured
खल्लारी: खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा रोपवे अचानक टूट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर से लौटते समय रोपवे का तार करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली नीचे गिर गई। हादसे के समय आने और जाने वाले दोनों रोपवे में करीब 13 श्रद्धालु सवार थे।
इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां कुछ को गंभीर हालत के चलते अन्य अस्पतालों में रेफर करने की तैयारी है।
यह हादसा रोपवे की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
खल्लारी माता मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जो करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां रोपवे की व्यवस्था की गई है।
