‘Dhurandhar 2’ Sparks Buzz with 26/11 Connection, Fans Praise Minute Detailing
मुंबई: फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब इसकी डिटेलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है।
फिल्म के एक सीन की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें किरदार हमजा का पासपोर्ट दिखाया गया है। इस पासपोर्ट में जन्मतिथि 26-11-1979 दर्ज है, जिसे 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमलों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस डिटेल को लेकर फैंस फिल्म की राइटिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे “पीक डिटेलिंग” बता रहे हैं। एक और दिलचस्प बात यह सामने आई कि पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट 21 सितंबर 2008 दिखाई गई है, जो उस समय का दौर था जब देश में आतंकी हमलों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया था।
फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar की इस बारीकी पर खासतौर पर सराहना की जा रही है।
वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, और इसने रिलीज के तीसरे ही दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
