Major Accident in Korba: Pickup Crashes into Tree After Brake Failure, 9 Injured Including Children
छत्तीसगढ़: के Korba जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन ब्रेक फेल होने के कारण पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
घटना उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी पहाड़ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के सलखन गांव से आए लोग बकरा-भात खाने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
घायलों को उरगा और चांपा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों को जल्द से जल्द उपचार दिलाने की व्यवस्था की गई है।
इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
