सूरजपुर: जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशव नगर में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी भारत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घर में कपड़े सुखाने को लेकर किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद भारत यादव घर से बाहर चले गए। अगले दिन सुबह गांव में उनका शव मिला। घटनास्थल के पास उल्टी के निशान भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
