Crime Inspector Rajesh Singh Found Dead Under Suspicious Circumstances in
उत्तर प्रदेश: के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके आवास के बाथरूम में मिला, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, जब क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, तो उनके सहकर्मी पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे। वहां बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां उनका शव पड़ा मिला।
तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
बताया जा रहा है कि मृतक इंस्पेक्टर मूल रूप से Unnao के रहने वाले थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
