Congress Rift Deepens In Burhanpur As 5 Councillors Withdraw Support From Municipal Chairperson
बुरहानपुर: जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस पार्टी के पांच पार्षदों ने अपनी ही नगरपालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नाराज पार्षदों ने अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया है।
जानकारी के अनुसार, पार्षदों ने इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। पत्र में नगरपालिका अध्यक्ष भारती पाटिल पर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने और पार्टी की नीतियों के विपरीत भाजपा पार्षदों का सहयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
समर्थन वापसी का पत्र सामने आने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। वायरल हुए पत्र के बाद नगर की राजनीति का माहौल गर्मा गया है और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, नाराज पार्षद लंबे समय से अध्यक्ष की कार्यशैली से असंतुष्ट थे। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।
