Fuel Prices Surge Again: Petrol Crosses Rs 100 Per Litre In Delhi
ईरान: युद्ध के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की। पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
नई दरों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल 2.71 रुपये महंगा होकर 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम:
- दिल्ली — 102.12 रुपये (+2.61)
- कोलकाता — 113.51 रुपये (+2.87)
- मुंबई — 111.21 रुपये (+2.72)
- चेन्नई — 107.77 रुपये (+2.46)
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ेगी, जिससे दूध, ब्रेड और रोजमर्रा की जरूरी चीजें और महंगी हो सकती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है, इसके बावजूद देश में ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।
इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। वहीं दिल्ली में सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।
