75 Lost Phones Recovered via CEIR Portal Worth ₹11.5 Lakh; Over 200 Mobiles Returned in 4 Months
CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल लौटाए,11.50 लाख के फोन पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान,कई राज्यों से बरामद हुए मोबाइल,4 महीने में 200 से ज्यादा मोबाइल लौटाए
कोरबा।सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर पुलिस थाना कोरबा ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 11.50 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। साइबर थाना प्रभारी ललित चंद्रा के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल के जरिए मोबाइल ट्रेस किए। उप निरीक्षक अजय सोनवानी और साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।
जिले के सभी थाना-चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus कंपनी के मोबाइल बरामद किए गए। ये मोबाइल अलग-अलग जिलों और राज्यों से ट्रेस किए गए। तकनीकी सहायता से इन्हें खोजकर आज साइबर थाना कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में मालिकों को सौंपा गया।
कोरबा साइबर पुलिस ने पिछले 4 महीनों में 200 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके मालिकों को वापस दिलाए हैं। पहले भी पुलिस विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को गुम मोबाइल लौटा चुकी है। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फोन वापस मिलेगा। उन्होंने कोरबा पुलिस और साइबर टीम को धन्यवाद दिया।
CEIR पोर्टल से शिकायत कर सकते है वेबसाइट https://www.ceir.gov.in पर जाएं। “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
मोबाइल की जानकारी, पुलिस कंप्लेंट, पहचान पत्र और बिल अपलोड करें।आवेदन सबमिट होने पर पुलिस और टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल ट्रैक करेंगी।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना-साइबर सेल को सूचना दें। साइबर फ्रॉड होने पर 1930 डायल करें। कोरबा पुलिस की यह पहल जनता में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर विश्वास बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।
अनिल कुमार मिश्रा दादर परशुराम भवन निवासी ने बताया कि कोरबा पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि उसका महंगा मोबाइल फिर से मिल जाएगा।
कोरबा पुरानी बस्ती निवासी अर्दय सिंह ने बताया कि 10 दिनों पहले उसका मोबाइल गुम हुआ था पुलिस से शिकायत के बाद उसे आज मिल गया है जिसे बेहद खुश है।
गेवरा निवासी शिवराज सिंह ने बताया कि पहले मोबाइल गुम होने की शिकायत करने के बाद भी नहीं मिलता था लेकिन आज शिकायत करने के बाद मोबाइल उन्हें मिल जा रहे हैं इसके लिए पुलिस साधुवाद के पात्र है।
