5 Injured in Two Separate Road Accidents
दो अलग अलग सड़क हादसे में 5 घायल,शराब के नशे धुत कार दूसरे कार और ठेले को ठोकर मारते सड़क पर पलटा,,वही थार वाहन और कार में टक्कर से वाहन के उड़े परखच्चे तीन घायल
कोरबा। बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी ऑफिस बगल रोड पर एक तेज रफ्तार का बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
बताया जा रहा है कि कार पर दो लोग सवार थे और शराब के नशे में धुत थे।तेज रफ्तार कार रामपुर की तरफ से आ रही थी वही सड़क पर एक कार भी खड़ी थी जिसे ठोकर मारते हुए एक ठेले को चपेट में ले लिया और बीच सड़क पर पलट गया।जहा घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसे चोट आई थी वही एक अन्य युवक को भी चोट आई जहां उसने इस घटना की सूचना अपने परिजनों को दी।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और नशे में होने के कारण घटना सामने आयी है। अगर कोई राहगीर या बाइक सवार होता तो चपेट में आने से एक बड़ी घटना घट सकती थी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर आगे की कारवाही शुरू की। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी घटना कुमुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेना मुख्य मार्ग की बताई जा रही है। जहां तेज रफ्तार थार और कार वाहन में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई जहां इस हादसे में दोनों ही कर पर सवार तीन लोगों को चोट आई वही इस हादसे में दोनों ही वाहन के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण एक्सीडेंट की घटना सामने आई।
इस हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया जिन्हें मामूली चोटे आई है।
लगातार सड़क हादसे में लोगों की मौत और दुर्घटना को देखते हुए पुलिस विभाग के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं बैठक कर विशेष निर्णय लिए जा रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है वहीं कई लोग घायल हो रहे हैं कहीं ना कहीं लोगों की लापरवाही भी हादसे का कारण बन रही है।
