Former Minister Jaisingh and Minister Lakhan Lal have leveled allegations against each other
पूर्व मंत्री जयसिंह और मंत्री लखन लाल ने रेत तस्करी और वसूली को लेकर लगाए एक दूसरे पर आरोप,बालको में दुकान हटाने को लेकर राजनीति शुरू,बालको ने जारी किया है दुकानदारों को नोटिश
कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालकोनगर के लघु दुकानदारों के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक की थी यह बैठक उत्सव वाटिका, इंदिरा मार्केट में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बालको प्रबंधन से नोटिस प्राप्त प्रभावित दुकानदार और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित की।गई थी।
कांग्रेस पार्टी से पीसीसी सचिव विकास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, प्रदेश महिला नेत्री रेखा त्रिपाठी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
बालको में दुकानदारों को खाली कराने नोटिश दी गई बालको प्रबंधन द्वारा उन्हें स्थल खाली करने के लिए 8 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया था यदि वे स्वयं स्थल खाली नहीं करते हैं, तो प्रबंधन द्वारा बलपूर्वक ठेला-गुमटी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा के लोग बालकों का दलाली करते हैं अवैध वसूली करने काम का टुकड़ा लेने के लिए दलाली करते हैं इसलिए वह सामने नहीं आ रहे हैं।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि देवांगन जी के भतीजे ने फरमान जारी किया है कि रेत का काम केवल मैं करूंगा कोई नहीं करेगा। वही वसूली की जा रही है।
वही मंत्री लखन लाल देवांगन ने जयसिंह अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि बालको में दुकान हटाए जाने को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उसने कहा कि उसके ऊपर भी आरोप लगाया है कि बालू सप्लाई करते हैं ना तो उसके पास गाड़ी है ना ही ट्रक है वह खुद के जैसे मेरे को समझ रहे है शायद।
उन्होंने कहा कि भतीजे के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं वह प्रमाण करें कि कहीं जाकर उसका भतीजा पैसा वसूलता है। भतीजे के पास कितने ट्रक है क्या वह सर पर बालू सप्लाई करेगा।
