Absconding Theft Accused Arrested, Major Breakthrough for Police
सूरजपुर में हाल ही में किराना और रेडीमेड दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां बसदेई पुलिस ने दो फरार आरोपियों राहुल और मानसाय को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पीड़ित सदीक मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का दरवाजा तोड़कर नगदी, सोने के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया था तथा मौके पर लगे CCTV का DVR भी साथ ले गए थे।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से DVR सहित 11 हजार रुपये नकद और चोरी का सामान बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
