After Iran Ceasefire, Trump Signals New Front, Targets NATO and Eyes Greenland
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अगले 48 घंटों के भीतर होरमुज़ जलडमरूमध्य नहीं खोला गया और शांति समझौता नहीं हुआ, तो ईरान पर “नरक बरसाया जाएगा”।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने पहले ही ईरान को 10 दिन का समय दिया था कि या तो समझौता करे या होरमुज़ जलडमरूमध्य खोले, लेकिन अब समय तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होरमुज़ जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। दुनिया के करीब 20% तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। ऐसे में इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से तेल आयात करने वाले देशों में चिंता बढ़ गई है।
ट्रंप ने एक और पोस्ट में दावा किया कि तेहरान में एक “बड़ा हमला” किया गया है, जिसमें ईरान के कई सैन्य नेता मारे गए हैं। हालांकि इस हमले के समय और स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
इस बीच, हालात और तनावपूर्ण तब हो गए जब शुक्रवार को एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को ईरान ने मार गिराया। इस घटना के बाद से एक अमेरिकी पायलट की तलाश, जिसने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होरमुज़ जलडमरूमध्य बंद होता है या उस पर नियंत्रण को लेकर संघर्ष बढ़ता है, तो इसका सीधा असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
