Terror of Anti-Social Elements in Garha Chhoti Bajariya: Stone Pelting and Deadly Attack on House
जबलपुर: के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघई मोहल्ला (बीटी तिराहा) में असामाजिक तत्वों द्वारा एक परिवार को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। बीती रात करीब 3 बजे कुछ बदमाशों ने एक घर पर जमकर पथराव किया और धारदार हथियारों से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।
पीड़ित संदीप नामदेव ने बताया कि उनके घर के पास कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अक्सर शराबखोरी और नशा करते हैं। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो बदमाश आक्रोशित हो गए। बीती रात करीब 3 बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उनके घर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया।
पीड़ित ने मुख्य रूप से निम्नलिखित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है: आशु वर्मन, अनिल वर्मन, अनिल सिंघई, लकी सिंघई तथा अन्य अज्ञात साथी शामिल हैं।
संदीप नामदेव के अनुसार, घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आज दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित पुनः थाने पहुंचे, जहाँ पुलिस द्वारा गवाही और FIR की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना के CCTV फुटेज और मोबाइल से बनाए गए वीडियो साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।क्षेत्र के नागरिकों में इस घटना के बाद से भय का माहौल व्याप्त है
