Surajpur Mine Theft Case: CCTV Reveals Armed Robbery, 7 Arrested, Insider Link Exposed
छत्तीसगढ़: के Surajpur जिले में खदान से तांबे के केबल चोरी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक आरोपी हथियारों के साथ चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र की शिवानी भूमिगत खदान के बंशीपुर सेक्शन की है, जहां स्पेयर में रखे करीब 70 मीटर तांबे के केबल वायर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है, को हथियारबंद चोरों ने चोरी कर लिया था।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले एक आरोपी को बिश्रामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया।
जांच के दौरान इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ कि एक निजी ठेकेदार का मजदूर भी इस चोरी में शामिल था। उसने आरोपियों को खदान के अंदर रखे सामान की पूरी जानकारी और लोकेशन उपलब्ध कराई थी, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में मदद मिली।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का केबल वायर बरामद कर लिया है, जिसे उन्होंने जंगल के किनारे छुपाकर रखा था। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार जैसे तब्बल और तलवार भी जब्त किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस घटना ने खदानों में सुरक्षा व्यवस्था और अंदरूनी मिलीभगत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
