Speeding Car Crashes Into Shop, Major Accident Averted – Drunk Youths Detained
तेज रफ्तार कार दुकान में जा घुसी राहगीर और दुकानदार बचे बाल बाल,घटना के बाद मचा हड़कप,शराब के नशे थे युवक, सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने युवकों को लिया हिरासत में
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनालिया चौक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार ने एक मोबाइल दुकान में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। घटना का वीडियो सामने आया है,एक कार सड़क पर बाइक सवार को धकेलते हुए सीधे मोबाइल दुकान में जा घुसी।
दुकान में घुसने से पहले कार की स्पीड देखकर लग रहा था कि चालक नशे में है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार तीनों युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे। हादसे में दुकान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों की माने तो जिस कार से हादसा हुआ है वह पिछले आधे घंटे से सोनालिया चौक के पास तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती हुई नजर आ रही थी वही टीपी नगर क्षेत्र में भी रहता था शराब दुकान के पास उत्पाद मचाते नजर आए थे इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया इस हादसे में एक बाइक सवार बाल बाल बच गया जहां उसे ठोकर मारते हुए गाड़ी दुकान में जा घुसा।
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए युवकों को पकड़ा गया है और कोतवाली पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
