Man Sets Neighbor’s Car on Fire Mistakenly While Seeking Revenge on Brother in Gwalior
ग्वालियर: में भाई से चल रही खुन्नस का बदला लेने सनकी भाई ने अपने भाई की कार समझकर उसके पड़ोसी की कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
आग लगाने के बाद बदमाश अपने दो साथियों के साथ वारदात कर फरार हो गया। लेकिन एक आरोपी पकड़ा गया जिसने पूरा राज खुल दिया। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य दो की तलाश शुरू कर दी है।
वीओ- दअरसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र दीनदयाल नगर में रहने वाले धर्मवीर सगर की कार में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों उनकी कार की तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी गाड़ी धर्मवीर सगर के घर के बाहर खड़ी थी। जिसके बाद तीन बदमाश रात दो बजे के बाद बाइक से आए और कार में तोड़फोड़ कर आग लगाकर भाग गए।
धर्मवीर को पता नहीं चला कि उनकी कार को बदमाशों ने फूंक दिया हैं। उनके पड़ोसी प्रमोद की नींद खुली तो उन्हें कार जलती दिखी। जिससे खलबली मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल को बुलाया। हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। धर्मवीर सगर के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जब CCTV फुटेज चेक किए गए तो बदमाशों की बाइक दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस ने महाराजपुरा के रहने वाले सुरेश उर्फ बिट्टू जाटव की पहचान कर ली।
और उसे पकड़ने पर सुरेश ने खुलासा किया कि धर्मवीर के पड़ोस में उसका भाई रहता है। जिससे उसने उसकी कार चलाने के लिए मांगी थी। लेकिन भाई ने कार देने से मना कर दिया था। जिससे उसकी खुन्नस चल रही है। वह अपने भाई की गाड़ी में आग लगाने गया था। लेकिन जल्दबाजी में पड़ोसी की कार में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, फरार दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
