Police Action Against MLA’s Son: Black Film & Hooter Removed, Charges Enhanced
मध्य प्रदेश: के करैरा थाना क्षेत्र में राहगीरों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने विधायक पुत्र पर सख्त कार्रवाई की है। Pritam Lodhi के पुत्र दिनेश लोधी को रविवार को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी की कार पर काली फिल्म और हूटर लगा हुआ था, साथ ही वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था। इसके चलते पुलिस ने मौके पर ही काली फिल्म और हूटर हटवाया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर धारा 185(4) और 100/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।
मामले की जांच के दौरान एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ (IPS) और टीआई विनोद छावई पुलिस बल के साथ आरोपी को थाने से पैदल घटना स्थल तक लेकर पहुंचे, जहां उसने पूरी घटना का घटनाक्रम बताया।
गौरतलब है कि 16 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे दिनेश लोधी अपनी थार कार से जिम जा रहे थे। इसी दौरान तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्होंने राहगीरों को टक्कर मार दी थी। हादसे में संजय परिहार, आशीष परिहार, अंशुल परिहार, सीता वर्मा और पूजा सोनी घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले में पुलिस ने संजय परिहार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/26 के तहत धारा 281 और 125ए बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विधि अनुसार विवेचना कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
