Plane-Vehicle Collision at New York’s LaGuardia Airport
न्यूयॉर्क: LaGuardia Airport पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब रनवे के पास Air Canada Express के एक विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
हादसे की जानकारी फ्लाइट-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के जरिए सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर बताया कि विमान जमीन पर मौजूद वाहन से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए Federal Aviation Administration (FAA) ने एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया है। इस आदेश के तहत ला गार्डिया एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।
मौके पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां तैनात हैं, जबकि घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा रही है। हालांकि, अब तक घायलों की सटीक संख्या या नुकसान का पूरा विवरण सामने नहीं आया है।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन रनवे के इतने करीब कैसे पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियां तकनीकी खामी या मानवीय लापरवाही, दोनों पहलुओं से जांच कर रही हैं। यात्रियों को टर्मिनल में शिफ्ट किया गया है और एयरलाइंस की ओर से वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
