Driver dies after falling into the Sunar River along with his tractor.
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र से निकली सुनार नदी में ट्रैक्टर के गड्ढे में गिरने से ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से चालक की हुई मौत, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम संतोष पिता पूरन (गुल्ले) पटेल निवासी हिनौता थाना बटियागढ़ के रूप में पहचान हुई है
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा घटनास्थल पर एक ट्रैक्टर खड़ा है और ट्रैक्टर के बाजू में मृतक का शव भी पड़ा हुआ है प्रथम दृष्ट्या यह मामला नशे की हालत में ट्रैक्टर चलाने के दौरान हुआ है घटनास्थल पर बटियागढ़ थाना पुलिस ने पंचनामा करवाई शुरू कर दी है
मृतक के चेचरे भाई बृजेश पटेल ने बताया कि संतोष पटेल के द्वारा 10 दिन पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था जिसे लेकर वह नदी में कैसे पहुंचा यह बताना संभव नहीं है परंतु ट्रैक्टर से नीचे गिरने पर सिर में चोट लगी है एवं घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है
पुलिस मामले की जांच कर रही है ग्रामीणों के बताएं अनुसार सुनार नदी में रात्रि के दौरान ट्रैक्टर चालक के द्वारा शराब पीकर चलाया गया है जिससे ट्रैक्टर नदी के बीच बने गहरे गड्ढे में गिर गया और उछलकर चालक नीचे पत्थर पर गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
