Mother Arrested for Killing 4-Month-Old Baby
जयपुर गांव: गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही 4 माह के दुधमुंहे बच्चे की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रोते बच्चे को जमीन पर पटककर हत्या, आरोपी मां गिरफ्तार।
घटना 25 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जयपुर गांव निवासी बृन्दावती अपने 4 माह के बेटे हंसराज को गोद में लेकर घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान बच्चा लगातार रो रहा था, जिससे नाराज होकर उसने गुस्से में आकर बच्चे को जमीन पर जोर से पटक दिया।
घटना के समय आरोपी का पति सुनसाय सड़क के दूसरी ओर खड़ा होकर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। बच्चे को पटकने के बाद बृन्दावती ने घायल बच्चे को उठाकर अपने पति को दे दिया।
गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
