Mamata Banerjee Set to Be Voted Out: Big Claim by Satyakumar Yadav
आंध्र प्रदेश: के विशाखा ज़िला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस मीट में आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा विधायक सत्य कुमार यादव ने कहा कि वेस्ट बंगाल चुनावों में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को घर भेजना तय है।
उन्होंने कहा कि बंगाल दौरे के दौरान जनता में स्पष्ट असंतोष, बदलाव की इच्छा और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर भरोसा दिखाई दिया, जो भाजपा की जीत के संकेत हैं। महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार, राजनीतिक गुंडागर्दी और प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी है और इस बार मतदाता बदलाव के पक्ष में हैं।
सत्या कुमार यादव ने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में शांति, सुरक्षा, विकास और पारदर्शी शासन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि तमिल नाडु में भी पिछले पाँच वर्षों में स्थिति बुरी तरह बिगड़ गई है, वहाँ 8,900 से अधिक घटनाएँ हुई हैं, जो शासन की कमजोरी को साफ दिखाती हैं। जनता में भारी असंतोष के कारण इस बार तमिलनाडु में भी सरकार बदलना तय माना जा रहा है,
