Major Crackdown in Burhanpur: 8.5 Quintals of Illegal Salai Gum Seized, Driver Absconds
मध्यप्रदेश: के Burhanpur जिले में जंगल माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खकनार वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह अवैध सलाई गोंद तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोंद बरामद किया।
रेंजर रितेश उईके के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 8.5 क्विंटल अवैध सलाई गोंद बरामद हुआ। तस्करों ने गोंद को गेहूं के भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन जांच में पूरा मामला सामने आ गया।
वन विभाग की कार्रवाई के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस अवैध कारोबार के तार डोईफोड़िया क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं, जहां लंबे समय से गोंद माफिया सक्रिय हैं।
वन विभाग ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
