Knife Attack During Immersion in Birsinghpur Pali, Auto Driver Injured; One Arrested
बिरसिंहपुर पाली: जावरा कलश विसर्जन के दौरान न्यू बस स्टैंड के सामने एक गंभीर घटना सामने आई, जहां कुछ आरोपियों ने नौरोजाबाद निवासी ऑटो चालक मंगलू पर चाकुओं से हमला कर दिया।
अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मंगलू को तत्काल बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।
