LPG Shortage Hits Anuppur: Incomplete Meals Served Under Deendayal Rasoi Scheme
अनूपपुर: जिले में गैस की किल्लत का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बिजुरी नगरपालिका क्षेत्र में संचालित दीनदयाल रसोई योजना में लोगों को मिलने वाला भोजन प्रभावित हो गया है।
इस योजना के तहत 5 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन—रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार, पापड़ और सलाद—दिया जाना तय है, लेकिन इन दिनों यहां लोगों को केवल सब्जी और चावल ही मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस की कमी के कारण रसोई संचालन प्रभावित हुआ है और भोजन चूल्हे पर बनाना पड़ रहा है, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इस स्थिति से लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और योजना के उद्देश्य पर भी सवाल उठने लगे हैं।
