Iran Tightens Grip on Strait of Hormuz, IRGC Issues New Map and Warns US
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने Strait of Hormuz को लेकर बड़ा दावा किया है। IRGC ने जलडमरूमध्य का नया नक्शा जारी करते हुए इसके एक हिस्से को अपने सैन्य नियंत्रण क्षेत्र में दिखाया है और विदेशी ताकतों को सख्त चेतावनी दी है।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, नए नक्शे में पश्चिमी सीमा Qeshm Island और यूएई के उम अल क्वैन के बीच दर्शाई गई है, जबकि पूर्वी सीमा ईरान के माउंट मुबारक से यूएई के Fujairah तक फैली बताई गई है।
IRGC के प्रवक्ता ने स्पष्ट कहा है कि जलडमरूमध्य में ईरान के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी जहाज को बलपूर्वक रोका जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री टकराव की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।
इसी बीच Donald Trump ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका इस मार्ग में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करेगा। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी सेना जरूरत पड़ने पर जहाजों को मार्गदर्शन दे सकती है, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
हालांकि, ईरान ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। IRGC के वरिष्ठ अधिकारी अली अब्दुल्लाही ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पूरी तरह ईरान के नियंत्रण में है और किसी भी विदेशी सैन्य हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विदेशी सेना, खासतौर पर अमेरिका, इस क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करती है तो उस पर सैन्य कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि हालिया घटनाक्रम में Fujairah स्थित ऑयल प्लांट पर हमले की भी खबरें सामने आई हैं, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल व्यापार का रास्ता इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, ऐसे में यहां की स्थिति का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ सकता है।
फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस रणनीतिक क्षेत्र पर टिकी हुई हैं।
