Innocent child's body found in a canister.
”कातिल का खौफनाक खेल: साथ मिलकर ढूंढता रहा बच्ची, खुद के कमरे में छिपा रखा था शव”
आगरा: से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जहाँ एक तरफ पूरा देश कन्या पूजन कर रहा था, वहीं ताजनगरी के ताजगंज क्षेत्र के नीति बाग गोबर चौकी में एक 8 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल की दरिंदगी ऐसी कि हत्या के बाद मासूम की लाश को टीन के कनस्तर में छिपा दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जो कातिल मासूम को परिजनों के साथ ढूंढने का नाटक कर रहा था, वही असली गुनहगार निकला।
खेलते-खेलते लापता हुई इस बच्ची को घरवाले और पुलिस हर जगह तलाश रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मासूम की मौत का राज उसी घर के एक कमरे में बंद है। शक होने पर जब पुलिस ने किरायेदार के कमरे की तलाशी ली, तो मंजर देख सबकी रूह कांप गई। टीन के कनस्तर के अंदर मासूम का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।”
“पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी किरायेदार वारदात के बाद खुद पीड़ित परिवार के साथ मिलकर बच्ची को ढूंढने का ढोंग करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। जैसे ही राज खुला, आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीसीपी सिटी खुद मौके पर मौजूद हैं और आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की 10 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
