Honour Killing in Sitapur: Brothers Kill Sister, Dump Body by Roadside
सीतापुर। जिले के सन्दना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाइयों ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़कों से बातचीत करने से नाराज होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद भाइयों ने शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। 25 मार्च को एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान मृतका की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी मोनिका के रूप में हुई। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने बहन की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
