IndiGo Flight Makes Emergency Landing in Delhi, All 161 Passengers Safe
नई दिल्ली। शनिवार सुबह IndiGo की एक फ्लाइट ने इंजन में खराबी के चलते Indira Gandhi International Airport पर इमरजेंसी लैंडिंग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी थी।
यह फ्लाइट विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही थी। लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चलने पर पायलट्स ने तत्काल प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
फायर विभाग के अनुसार, सुबह करीब 10:54 बजे सूचना मिलते ही फायर टेंडर्स को तुरंत मौके पर भेजा गया। सभी 161 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
बताया गया कि यह Boeing 737 विमान (फ्लाइट संख्या 6E 579) था, जिसे तुर्की की Corendon Airlines से वेट-लीज पर लिया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच और मेंटेनेंस प्रक्रिया जारी है और यात्रियों व क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
