विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के रेवुपोलवरम तट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक नाव हादसा हो गया। समुद्र में तेज लहरों के कारण मछुआरों की नाव पलट गई, जिससे एक मछुआरे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान 55 वर्षीय चोडिपल्ली सिम्हाद्रि समुद्र में लापता हो गए थे। बाद में उनका शव बंगारुपालेम समुद्र तट से बरामद किया गया।
नाव में सवार तीन अन्य मछुआरे तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंचने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
