Damoh Police Crack Theft Case in 24 Hours, Accused Arrested with Stolen Goods
मध्यप्रदेश: के Damoh में कोतवाली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चोरी की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।
सीएसपी एच.आर. पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नूरी नगर निवासी नईम कुरैशी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 1 अप्रैल को घर में ताला लगाकर बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 3 लाख 16 हजार रुपये बताई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई और त्वरित जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परवेज कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से 851 ग्राम चांदी, 4 ग्राम सोना और मोबाइल फोन सहित पूरा मशरूका बरामद कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना और पुलिस सहायता केंद्र बजरिया की टीम की अहम भूमिका रही।
