Bihar Education Department Strict Rules: Salary Linked to Biometric Attendance
बिहार शिक्षा विभाग: ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब सभी की उपस्थिति बायोमेट्रिक सिस्टम से दर्ज करना अनिवार्य होगा, और वेतन भी इसी आधार पर दिया जाएगा।
नए नियमों के तहत कोई भी कर्मचारी न तो देर से आएगा और न ही तय समय से पहले कार्यालय छोड़ेगा। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।
सुबह 9:30 बजे तक पहुंचना जरूरी
निर्देश के अनुसार, हर कार्य दिवस पर सुबह 9:30 बजे तक सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। देर से आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, सभी वरिष्ठ अधिकारी और प्रभारी अपने-अपने विभाग और कार्यालयों का हर पखवाड़े निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को भेजी जाएगी।
बिना अनुमति छुट्टी नहीं
लंच का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक तय किया गया है। सभी कर्मचारियों को पूरे समय कार्यालय में मौजूद रहना होगा। बिना छुट्टी स्वीकृत कराए कोई भी कर्मचारी समय से पहले कार्यालय नहीं छोड़ सकता।
अगर कोई कर्मचारी देर से आता है या समय से पहले जाता है, तो उससे जवाब मांगा जाएगा। साथ ही, बिना अनुमति इधर-उधर घूमते पाए जाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
