Indore Fraud Case: Man Arrested for ₹27 Lakh Scam in FMCG Investment Scheme
मध्य प्रदेश: के Indore में एफएमसीजी और कोल्ड ड्रिंक व्यापार में निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यविंद चावला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उसने हरसिमरन सिंह अरोरा, जयंत रिजवानी और रासिका प्रधान के साथ मिलकर “फ्रेश लिंक इंटरप्राइजेस” नाम से एक फर्म बनाई और करीब 27 लाख रुपये का निवेश कराया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने निवेश की गई राशि को व्यापार में लगाने के बजाय निजी खर्चों, कर्ज चुकाने और अन्य कामों में खर्च कर दिया। गोदाम में रखा सामान भी खराब और एक्सपायरी के करीब पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि व्यापार सिर्फ दिखावे के लिए चलाया जा रहा था।
बैंक खातों की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने निवेश की रकम को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया था। आरोपी ने शपथ पत्र में भी स्वीकार किया कि उसने साझेदारों को गुमराह कर धन का दुरुपयोग किया।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
