Ash Dam Breach in Korba: JCB Operator Killed, 3 Workers Rescued After Collapse
छत्तीसगढ़: के Korba जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव कला में बड़ा हादसा हो गया, जहां सीएसईबी का राखड़ बांध अचानक फूट गया।
घटना के समय जेसीबी चालक और चार मजदूर बांध के भीतर कार्य कर रहे थे। अचानक बांध टूटने से राखड़ और मलबे का तेज बहाव आ गया, जिसमें जेसीबी मशीन बह गई और चालक मलबे में दब गया। हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि बांध की मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। जैसे ही बांध फूटा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दर्री पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे जेसीबी और चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इस घटना ने सीएसईबी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
