Sand Mafia Ravages Hasdeo River in Champa: Illegal Mining Raises Environmental Concerns
छत्तीसगढ़: के जांजगीर-चांपा जिले में Hasdeo River से अवैध रेत खनन का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। चंपा के हनुमान धारा क्षेत्र में रेत माफिया द्वारा प्रतिबंधित मशीनों जैसे पोकलेन और JCB का उपयोग कर नदी का सीना चीरकर बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, माफिया दिन-रात नदी से रेत निकालकर हजारों ट्रकों में डंप कर रहे हैं, ताकि मानसून के समय इसे ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। अवैध परिवहन के लिए हाईवे का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में धूल और प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि कई घाटों में रेत ठेका बंद होने के बावजूद बिना रॉयल्टी के अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। कुछ मामलों में स्थानीय स्तर पर मिलीभगत या लोगों के मूकदर्शक बने रहने की भी बात सामने आई है, जिससे माफिया के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
अवैध खनन के चलते नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ता जा रहा है और कई जगहों पर नदी तालाब जैसी नजर आने लगी है। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही सरकार को भी बड़े पैमाने पर राजस्व हानि हो रही है।
मीडिया द्वारा खनिज विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब देखना होगा कि इस मामले के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।
