Political Row in Lucknow: Complaint Filed Against Aparna Yadav Over Flag Burning Incident
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में झंडा जलाने के मामले को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने Aparna Yadav के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है।
सपा नेताओं का आरोप है कि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने सपा और कांग्रेस का झंडा जलाकर उनका अपमान किया है।
बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और इस दौरान सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। यह प्रदर्शन महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में किया गया था, जिसमें उन्होंने विपक्ष को “नारी विरोधी” बताते हुए झंडे जलाए थे।
इस मामले में सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार समेत कई नेताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर अपर्णा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
