A camp was organized at the Khilchipur Police Station under the 'Sankalp Se Samadhan' campaign.
राजगढ़- संकल्प से समाधान शिविर” मध्य प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी अभियान है, जो 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित है। इसी के अंतर्गत खिलचीपुर पुलिस थाना परिसर में आज रविवार की सुबह 11:00 से राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें खिलचीपुर थाने के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव के अलग-अलग लोग जिनकी शिकायतें थाने पर लंबित थी उनको नोटिस देकर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती को शिविर में बुलाया गया।
शिविर में थाना में सभी विवेचन गण ने खिलचीपुर एसडीओपी धर्मेंद्र सिंह नागर एवं तहसीलदार आर पी सिंह ठाकुर की मौजूदगी में कई प्रकरणों को मौके पर ही निराकरण किया गया। इस शिविर में थाना खिलचीपुर के अंतर्गत आने वाले गांव के लोग शामिल हुए।
