बारिश की शुरुआत होते ही अंबिकापुर शहर की बदहाल सड़कें और जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आने लगी है हर साल की तरह इस बार भी कुछ घंटों की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया सड़कें गड्ढों में तब्दील हो रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं
वो – बारिश के साथ ही शहर की सड़कों पर जलभराव और बदहाल व्यवस्था आम हो गई है मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है नगर निगम की ओर से हर साल बारिश से पहले बेहतर जल निकासी और सड़क सुधार के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में हालात फिर पुराने जैसे नजर आने लगे शहर के प्रमुख तीन रोड सहित कई इलाकों में नालियों के निर्माण और पानी निकासी की योजना की बात कही जा रही है,
लेकिन फिलहाल लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही वहीं निगम आयुक्त D.N कश्यप का कहना है कि शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर जलभराव की समस्या चिन्हित की गई है संबंधित NH के अधिकारियों के साथ चर्चा कर पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था बनाने की दिशा में काम किया जा रहा हैं
फिलहाल हर बारिश के साथ शहर की तस्वीर वही पुरानी नजर आती है सड़कों पर लबालब पानी गड्ढों से भरे रास्ते और परेशान होते आम नागरिक सवाल यही है कि आखिर नगर निगम के दावे धरातल पर कब उतरेंगे।
