Pakistan: Blast targeting train kills at least 24 in Balochistan
पाकिस्तान: के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को सैनिकों को ले जा रही एक ट्रेन पर हुए आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
इस हमले की जिम्मेदारी अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि रेलवे लाइन के पास मौजूद कई मकान और इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। विस्फोट के बाद ट्रेन के कुछ डिब्बे पलट गए और उनमें आग लग गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्वेटा के सरकारी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जली हुई गाड़ियां और पलटे हुए ट्रेन के डिब्बे दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसमान में काले धुएं का गुबार उठता नजर आया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में अलगाववादी संगठनों के हमले बढ़े हैं। खासकर बलूचिस्तान में चीन की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का विरोध करने वाले समूह चीनी नागरिकों और परियोजनाओं को भी निशाना बना रहे हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि “आतंकवाद की ऐसी कायराना हरकतें पाकिस्तान के लोगों के हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं। देश आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
