Mutilated Body Found on Railway Track in Korba, Identity Unknown; Suicide Suspected
छत्तीसगढ़: के Korba में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की कटी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर फाटक के पास की बताई जा रही है।
मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को मौके से युवक की पैंट से घर की चाबी मिली है, जिसके आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
प्राथमिक तौर पर मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
