Hit-and-Run on NH-43 in Surajpur: Youth Killed After Being Hit by Unknown Vehicle
छत्तीसगढ़: के Surajpur में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक और युवक की जान ले ली। नेशनल हाईवे-43 पर सुतिया नाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान युवराज सिंह (करीब 22 वर्ष) निवासी ऊंचडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कृष्णपुर की ओर से सूरजपुर की तरफ आ रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे घटना हिट एंड रन का मामला बन गया है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
