एटा। एटा के मलावन थाना क्षेत्र स्थित फौजी गेस्ट हाउस में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान शुवेक पुत्र कालीचरण, निवासी शमशाबाद, जनपद आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुवेक गेस्ट हाउस परिसर में संचालित प्लांट के कर्मचारियों के लिए भोजन बनाने का काम करता था। घटना के समय वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।
फिलहाल फांसी लगाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
