बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर थाना पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बलईगांव पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 583 ग्राम चरस और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरूख खान उर्फ लल्लू (31) पुत्र सलीम खान, निवासी मेढ़किया पोंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना मोतीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 362/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद चरस और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय बहराइच भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पुहुप सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
