एटा। एटा में एक महिला शिक्षामित्र ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पर छेड़छाड़, अश्लील संदेश भेजने और नौकरी का दबाव बनाकर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि स्कूल छोड़ने के बहाने खंड शिक्षा अधिकारी उन्हें कार में ले गए, जहां उनके साथ अश्लील बातें की गईं और छेड़छाड़ की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर नौकरी जाने का डर दिखाकर उन्हें चुप रहने का दबाव बनाया गया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि एफएलएन (FLN) प्रशिक्षण के दौरान भी अधिकारी द्वारा अपने साथ रहने का दबाव बनाया गया और लगातार अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेजे गए।
महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को देने के बाद एटा कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: खंड शिक्षा अधिकारी पर लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता महिला के हैं। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी, एटा
