Two People Arrested in Fake SDM Signature Case
सूरजपुर जिले से एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध लकड़ी कटाई व परिवहन किए जाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल बिते दिनों 15 टन अवैध लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था,,जहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर सेमर और लिप्टस की लकड़ी कसकेला से रायपुर प्लाइवुड फैक्ट्री में ले जाने की बात सामने आई थी,, वहीं वाहन चेकिंग के दौरान दस्तावेजों कि जांच में एसडीएम शिवानी जायसवाल के फर्जी हस्ताक्षर कर कटाई व परिवहन के फर्जी अनुमति पत्र जारी करने का मामला सामने आया था।
इसके बाद एसडीएम शिवानी जायसवाल की शिकायत पर धोखाधड़ी व कुटरचित दस्तावेज तैयार कर कटाई व परिवहन किए जाने का मामले दर्ज किया गया था।
और अब इस मामले में वाहन चालक राजेश यादव और बृजनारायण साहु को गिरफ्तार किया गया है,,,इसको लेकर पुलिस ने कहा कि एसडीएम शिवानी जायसवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,
