Tamil Nadu Political Drama: TVK Accused of Fake Support Letter Before Government Formation
तमिलनाडु: में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। अभिनेता से नेता बने C. Joseph Vijay की पार्टी TVK सरकार बनाने की तैयारी में है और आज शनिवार, 9 मई को विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा है। लेकिन शपथ से पहले ही राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।
T. T. V. Dhinakaran ने आरोप लगाया है कि TVK ने उनकी पार्टी एएमएमके के विधायक के समर्थन का फर्जी पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
TVK के समर्थन पत्र पर उठे सवाल
दिनाकरन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल Rajendra Arlekar से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा। उन्होंने दावा किया कि एएमएमके विधायक Kamaraj S का समर्थन TVK को नहीं, बल्कि एनडीए और एआईएडीएमके को है।
दिनाकरन के मुताबिक, विधायक कामराज ने खुद हस्ताक्षर कर एआईएडीएमके नेता Edappadi K. Palaniswami के समर्थन वाला पत्र भेजा था। उन्होंने कहा कि TVK के पास जो पत्र पहुंचा, वह संभवतः फर्जी है।
“यह लोकतंत्र का मजाक” — दिनाकरन
राज्यपाल से मुलाकात के बाद दिनाकरन ने कहा कि जब उन्होंने टीवी चैनलों पर देखा कि उनकी पार्टी विजय का समर्थन कर रही है, तो वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत राज्यपाल से मिलने का समय लिया और पूरे मामले की जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि यह मामला विधायकों की खरीद-फरोख्त या जालसाजी से जुड़ा हो सकता है और यह लोकतंत्र का मजाक है। दिनाकरन ने साफ किया कि एएमएमके और उनका समर्थन एनडीए और एआईएडीएमके गठबंधन के साथ है।
पलानीस्वामी को बताया मुख्यमंत्री पद का दावेदार
दिनाकरन ने दोहराया कि एआईएडीएमके नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ही उनके गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि पलानीस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाए और उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए।
गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में एएमएमके को केवल एक सीट मिली है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में यह समर्थन सरकार गठन के लिए अहम माना जा रहा है।
