Man Accused of Sexual Exploitation on Promise of Marriage for 10 Years
सूरजपुर: जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र से प्यार में धोखे का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक दैहिक शोषण किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया।
पीड़िता ने खुद को ठगा महसूस करते हुए थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शुभम अग्रवाल ने वर्ष 2015 से पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया और लगातार उसका शोषण करता रहा।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की शादी की बात कहीं और तय होने के बाद उसने पीड़िता से विवाह करने से मना कर दिया, जिसके बाद मामला सामने आया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
