आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के तहत पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते उसका सुधार करा लें।
मतदाताओं से कहा गया है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी प्रकार की गलती दर्ज है, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ (Booth Level Officer) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर प्रक्रिया पूरी करें।
साथ ही युवाओं और जागरूक नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने गांवों और मोहल्लों में लोगों को SIR प्रक्रिया की जानकारी दें तथा मतदाता सूची की जांच और दस्तावेज जमा कराने में उनकी सहायता करें।
प्रशासन ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। इसलिए सभी पात्र मतदाता समय पर SIR प्रक्रिया पूरी करें और अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखें।
