सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस ने विजय विक्रम हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर बदलू समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध बंदूक, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम विवाह की रंजिश के चलते विजय विक्रम की हत्या की गई थी। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी बदलू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल अवैध 12 बोर की बंदूक और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
