Silver Crown Stolen from Hanuman Temple Recovered, Two Arrested
मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ चांदी का मुकुट भी बरामद कर लिया है।
हनुमान मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट पुलिस ने बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्त में।
जानकारी के अनुसार, चनवारीडांड निवासी संदीप कुमार मिश्रा, जो स्थानीय हनुमान मंदिर की देखरेख करते हैं, ने सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर वे घर चले गए थे
शाम करीब 5 बजे जब वे वापस मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि भगवान की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट गायब है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद नौसाद अली और साहिल गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उनके पास से चांदी का मुकुट बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
